मेरठ। दिल्ली रोड अमर उजाला के सामने गोपाल गौशाला में बुधवार को 25 कुंतल गोबर से 18 फीट की भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई और विधिवत रूप से हवन पूजन कर गोवर्धन पर्व उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य यजमान विजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पुरोहित पंडित सुरेंद्र झा रहे। इस अवसर पर हवन पूजन कार्यक्रम में गोपाल गौशाला के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल सिंगल, विजय कुमार गोयल, विनोद कुमार, अनिल कुमार रस्तोगी, आशीष गोयल, विपिन गोयल, अनुभव गोयल, राकेश माहेश्वरी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान गोपाल गौशाला के जिला अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, सचिव विनोद कुमार बंसल , संयुक्त मंत्री गोपाल सिंघल व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार रास्ता ने पूजा में शामिल हुए लोगों का भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।