फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, सड़ सेफ्टी क्लब की नोडल ने बताए यातायात नियम

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 40 छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।आयोजन सड़क सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार एवं डॉ. शालिनी सिंह के निर्देशन में हुआ। प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम कर सकते हैं। इससे देश की प्रगति में भी सहयोग मिलेगा। डॉ. पारुल मलिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें