मेरठ। दौराला में समौली गांव के पास स्थित सरल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। उन्होंने 26 लाभार्थी गृहणियों को गैस कनेक्शन, चूल्हा और सिलेंडर वितरित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।एजेंसी संचालक पीयूष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभिनव गुप्ता, अमित रस्तोगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों को लाभ देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला गैस योजना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, गरीब लोगों की समस्याओं को देखते हुए उज्ज्वला गैस योजना, खुले में शौच मुक्त भारत अभियान योजना, हर घर बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर गरीबों को लाभ दिया गया है। भाजपा सरकार से पहले जो सरकारें रही हैं उन सरकारों में गरीबों के लिए सिर्फ कागजों पर योजनाएं चलाई जा रही थी। कहा कि सरधना विधानसभा में उनके विधायक रहते अस्पताल, खेल यूनिवर्सिटी, सड़के आदि विकास कार्य हुए हैं। इस दौरान मोहन सैनी, संजय गुप्ता, रवि चौधरी, नीटू चौधरी, ब्रिजेश यादव, जयवीर सिंह, अंकित कुमार, मनीष कुमार, शुभम गुप्ता, मोहम्मद आबिद आदि मौजूद रहे।