पिछले चार दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से हस्तिनापुर में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग भयभीत हो रहे हैं। वही गांव के संपर्क मार्गो पर आवागमन में भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।