हस्तिनापुर में गंगा दशहरे के अवसर पर स्नान करने के लिए मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित दो दिवसीय मेले का जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने बुधवार को सीता काटकर उद्घाटन किया था।