मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार में तीन युवकों ने दुकान में घुसकर मालिक और नौकर के साथ मारपीट कर दी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक दुकान में कुछ सामान खरीदने आया था। सामान महंगा था, जिसको लेकर उसकी दुकान मालिक शगुन से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही युवक अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर आया और दुकान में घुसकर मालिक शगुन और नौकर सलाउद्दीन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक दुकान के नौकर सलाउद्दीन को डंडे से पीटता नज़र आ रहा है। पीड़ित दुकानदार शगुन ने इस मामले की शिकायत देहली गेट थाने में की और आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।