फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला, ZTB11 और ZTB Red आमने-सामने

मेरठ में तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में आज खेल का रोमांच चरम पर रहा। इस अहम मैच में जीटीबी11 और जीटीबी रेड की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मैच के मुख्य अतिथि मोहम्मद सलीम, विनय चौधरी और मुरादाबाद के पूर्व क्रिकेटर व कोच अतहर अली रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना की। खेल के दौरान स्कूल परिसर में खेल प्रेमियों और छात्रों की खासी भीड़ देखने को मिली। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देना है। आयोजकों के अनुसार जल्द ही टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें