मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो परिवारों के मकान आगे पीछे सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक एक परिवार की युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गंगानगर पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में युवती के परिजनों की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने टीटू, रोहित, दीपक, सुंदर, गोलू और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई थी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जा रही है।