फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों ने सुना पीएम का संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किस्त

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम किसान सम्मन निधि कार्यक्रम के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की है। जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल प्रदेशवासियों को कई सौगात दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदी योजना के बारे में भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनने के लिए कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी जिसमें क्षेत्र के किसानों को भी आमंत्रित किया गया था महिला और पुरुष किस इस कार्यक्रम में पहुंचे और पीएम का संवाद सुना इस अवसर पर पीएम ने किसानों का मार्गदर्शन हुए करते हुए कई योजनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें