मेरठ। जीएसटी में हुए बदलावों को लेकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी का आभार जताया। कैंट के ग्रेंड ऑरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अरूण गोविल समेत तमाम भाजपा जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे।