फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा गंभीर, मेरठ रेफर, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, इमरजेंसी में तड़पती रही घायल महिला

मेरठ। सरूरपुर में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव भूनी निवासी जगवीरी पत्नी चमन सिंह को सोमवार को बुलेट बाइक से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जगवीरी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक की उससे टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें