मेरठ। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में अधूरी तैयारियां थी। प्रभारी मंत्री के मेडिकल पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। प्रभारी मंत्री के सामने ही कर्मचारी सफाई करते नज़र आए। जल्दी जल्दी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। लेकिन बावजूद इसके प्रभारी मंत्री ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा ही दिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।