मेरठ। प्यारे लाल शर्मा ज़िला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग अपना इलाज कराने आते हैं, जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन को साफ सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। लेकिन सफाई तो दूर की बात, यहां तो विभागों में कुत्ते ही आराम फरमा रहे हैं। वीडियो पीएल शर्मा ज़िला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की है, जिसके अंदर पंखे के नीचे खाली कमरे में एक कुत्ता आराम फरमा रहा है, जबकि दूसरा कुत्ता कमरे के अंदर आराम से घूम रहा है। विभागों में कुत्तों के घूमने से अस्पताल में आने वाले मरीजों में डर का माहौल है। अस्पताल प्रशासन की ये लापरवाही तो तब है, जब कुत्ते काटने से रेबीज़ के बड़ी संख्या में केस रोज़ाना सामने आ रहे हैं और इनमें से ज़्यादातर मरीज़ ज़िला अस्पताल में ही रेबीज़ का इलाज कराने पहुंचते हैं।