मेरठ। कल स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना है, लेकिन मुजफ्फरनगर निवासी स्नातक कैंडिडेट राहुल कुशवाहा पिछले 2 दिनों से एलआईयू ऑफिस में वेरिफिकेशन के लिए परेशान हैं। उन्हें काउंटिंग के लिए एजेंट बनाया जाना है, लेकिन देर रात तक भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। प्रशासनिक लापरवाही से परेशान उम्मीदवार ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।