मेरठ। शारदा रोड ब्रह्मपुरी पर सुबह 7:00 बजे से ही लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं जैसे से दिन चढ़ता है धूप में खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिलेंडर को सड़क के किनारे लाइन में लगाकर उपभोक्ता सड़क की दूसरी तरफ छाया में खड़े होकर इंतजार करते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इतनी देर इंतजार करने के बाद भी कभी-कभी सिलेंडर नहीं मिलता और अक्सर ही इस वजह से हंगामा होता रहता है।