मेरठ। गृहकर वृद्धि और गौशालाओं में फैली अव्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए सरकार से गृहकर वृद्धि को वापसी लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।