वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे को लेकर मेरठ के गढ़ रोड स्थित फूल मार्केट में विभिन्न रंगों और प्रजातियों के गुलाबों से बाजार सजा नजर आया। 7 फरवरी को मनाए जाने वाले रोज डे के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में गुलाब खरीदे। दुकानदारों के अनुसार लाल, गुलाबी, पीले और सफेद गुलाबों की खास मांग रही। बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला।