सावन के इस पावन महीने में गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए सोमवार की सुबह बादलों की छांव और हल्की बूंदाबांदी किसी वरदान से कम नहीं रही। मौसम के इस खुशनुमा बदलाव से कांवड़ मार्ग पर चल रहे थके हारे श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। दिल्ली रोड पर दिखा भक्तिमय नजारा मेरठ की दिल्ली रोड पर जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगे हैं, जहां थक चुके भक्त विश्राम कर रहे हैं। कुछ भक्त बारिश की फुहारों में झूमते हुए जयकारे लगाते दिखे। मौसम के बदले मिजाज ने जहां राह आसान की, वहीं भक्तों को राहत और ऊर्जा दी। शिविरों में चल रहा विश्राम और सेवा सेवा शिविरों में पेयजल, भोजन, प्राथमिक उपचार और विश्राम की सुविधाएं लगातार जारी हैं। सोमवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिससे शिविरों में भीड़ बढ़ी और कई भक्त वहीं कुछ देर बैठकर थकान मिटाते नजर आए।