फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रंगोत्सव में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खेली होली, खूब की मस्ती

मेरठ। साकेत स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में शनिवार को रंगोत्सव मनाया गया। स्कूल निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में स्टाफ एवं बच्चों ने होली खेली। बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आए। रंगोत्सव में बच्चों ने पहले फूलों की होली खेली और फिर अबीर और गुलाल से रंगोत्सव का मजा लिया। स्कूल प्रिंसिपल शालू गुप्ता ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए हिरण्यकश्यप एवं प्रहलाद की कथा सुनाई। वहीं कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी ने बरसाने की होली का जिक्र करते हुए राधा-कृष्ण की होली की जानकारी दी। रंगोत्सव में श्वेता कपूर, ज्योति कालरा, दिया गोयल, शिवानी जैन, वंशिका, प्राची, मुस्कान आदि सम्मिलित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें