मेरठ सेंट्रल मार्केट में साहिल प्लाजा की दुकानों को सील किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार के नारे लगाए। मौके पर मौजूद व्यापारी नेता जीतू नागपाल, व्यापार संघ के नवीन गुप्ता और नीरज मित्तल ने साहिल प्लाजा की दुकानों को सील किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि कार्रवाई में भ्रष्टाचार हुआ है। व्यापारियों ने सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और दुकानों को खोलने की मांग की। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।