मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन के नेतृत्व में सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के पीड़ित व्यापारी गुरुवार को पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से मिले। जहां व्यापारियों ने अपनी पीड़ा बताते हुए उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने की अपील की। इस दौरान एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट भविष्य मखीजा और एडवोकेट अंजनेय सिंह ने ईकाई वार विवरण सौंपा। व्यापारियों में इशांक सहदेव, संयम जैन और मिन्हाज़ रिज़वी मौजूद रहे।