मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में 6 स्कूलों पर भी आवास विकास परिषद की सील लगी। जिसके बाद स्कूल संचालकों के सामने भी अब परेशानी खड़ी हो गई है। इसी के चलते कई शिक्षाविद पलायन के पोस्टर के साथ धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचे। ऑल इंडिया स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा की यह कोर्ट की लड़ाई है, जो कोर्ट में ही लड़ी जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर घर से दया याचिका भेजी जाए।