मेरठ। शहर काजी प्रो. सालिकीन सिद्दीकी ने बताया कि पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा के केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन उनके वालिद दिवंगत प्रो. जैनुस्साजिद्दीन सिद्दीकी की ताजियत के लिए आए थे। उनके वालिद जैनुस्साजिद्दीन, शाहनवाज हुसैन के रिश्ते के मामा लगते थे। प्रो. जैनुस्साजिद्दीन सिद्दीकी की बहन की शादी शाहनवाज हुसैन के परिवार में हुई है। वह पहले भी इनके घर आ चुके हैं। प्रो. जैनुस्साजिद्दीन सिद्दीकी शहर काजी थे, पिछले दिनों उनका निधन हो गया था।