मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बुधवार को वृक्षाबंधन कार्यक्रम सीडीओ आईएएस नूपुर गोयल के आवास पर किया गया। सीडीओ नुपुर गोयल ने क्लब सदस्यों के साथ पौधो को इको फ्रेंडली राखी बांधी। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और धरती पर पेड़ों से ही जीवन संभव है. हम सभी को पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, लक्ष्य निचंत, अमराह नदीम, आयुषी, मयंक टम्टा, याशिका और प्रियांशु मौजूद रहे।