मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी बहन जी का दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजयोगिनी बीके लक्ष्मी दीदी के आयोजन में संपन्न इस विशेष कार्यक्रम में बीके शिवानी बहन जी ने अपने आध्यात्मिक, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी संदेशों से उपस्थित लोगों को लाभान्वित किया तथा जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा दी। बीके शिवानी बहन जी के संदेशों ने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि जीवन में स्थायी सुख, शांति और संतुष्टि के लिए बाहरी परिस्थितियों के साथ-साथ आंतरिक सोच और दृष्टिकोण को बेहतर बनाना भी आवश्यक है।