मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमे बाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। गुरूवार को शेविंग करा रहे ऐसी खुर्द निवासी रीतिक और कुलदीप पर चार बाइक सवार आठ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें कुलदीप के कूल्हे में और रीतिक की बांह में गोली लगी, जिनका इलाज चल रहा है।