मेरठ। एसजी कंपनी के नाम पर नकली माल बनाने और बाज़ार में बेचने की सूचना पर ब्रैंड प्रोटेक्टर की टीम ने सूरजकुंड स्थित सैनी खेल मंदिर के नाम से स्पोर्ट्स की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट के तमाम व्यापारी वहां इकठ्ठा हो गए और टीम को घेर लिया। इस दौरान व्यापारियों ने टीम द्वारा परेशान करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि पहले कंपनी के लोग कस्टूमर बनकर आते हैं और कंपनी का स्टीकर व्यापारियों द्वारा बनाए गए माल पर लगाने के लिए बोलते हैं और बाद में खुद ही अपनी टीम को छापा मारने भेज देते हैं। वहीं ब्रैंड प्रोटेक्टर के डायरेक्टर धीरेंद्र कुमार का कहना है कि व्यापारियों ने उनकी टीम को घेरकर हाथााई करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला।