फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लापता अधेड़ का शव गंगनहर किनारे मिला, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ। मवाना के गांव कूड़ी कमालपुर से बुधवार रात से लापता अधेड़ का शव गंगनहर में किनारे पर मिला। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ ओमपाल सिंह को नहर से निकाला और पुलिस को जानकारी दी। गांव कुड़ी कमालपुर निवासी ओमपाल सिंह (50 वर्ष) बुधवार देर शाम घर से निकले थे। रात को घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों ने रात में ही ओमपाल को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के नज़दीक ही नहर किनारे ओमपाल का शव किनारे पर मिला। गांव वालों ने तत्काल 112 को दी और ओमपाल सिंह के शव को नहर से निकाला। मृतक ओमपाल के परिवार में एक बेटा, दो बेटी हैं। सभी अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। ओमपाल खेती के साथ साथ मजदूरी भी करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें