मेरठ। मवाना के एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज मवाना के सभागार में भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक प्रयास कर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बी एल ओ को सहयोग करे। जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने SIR के बारे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो को विस्तार से बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा 4 दिसंबर तक ही यह अभियान चलेगा इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक मत बनवाने के कार्य को करना है उन्होंने कहा कि मत हम सब का अधिकार है और यह अधिकार बना रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, सुधा चौहान, जिला महामंत्री समीर चौहान आदि उपस्थित रहे।