मेरठ। कांवड़ यात्रा में अलग-अलग रंग और कांवड़ियों की आस्था देखने को मिल रही है। रेवाड़ी बीकानेर की रहने वाली नीतू भी इन्हीं रंगों की चर्चाओं में आ गई। वो अपने कांधे पर बाल स्वरूप भोलेनाथ को बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहीं हैं। सोमवार को जब मोदीपुरम से होकर गुजरी, तो हर कोई उनके इस अनोखे अंदाज़ की चर्चा करता दिखा।