मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित बाल संस्कारशाला शिविर का तीसरा और अंतिम दिन आज संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ 19 मई को हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। बच्चों को योग करवाया गया और देश हमें देता है सब कुछ समूह गान का पाठ करवाया गया। बच्चों ने लूडो, सांप-सीढ़ी और ब्रिक गेम जैसे इंडोर गेम खेले, साथ ही कहानी व कविताएं भी सुनाईं। खेलों के विजेताओं को उपहार दिए गए। योगासन ममतेश्वरी ने सिखाए, जबकि मिथिलेश ने ''उठो लाल अब आँखें खोलो'' कविता सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने की। मयंक और गरिमा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ममतेश्वरी, मिथिलेश, रविता, यतेंद्र शर्मा और नीति शामिल हुए। राष्ट्रगान के बाद शिविर का समापन किया गया।