बड़ौत नगर के कोताना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पटरी पर शनिवार को नगर के किदवाई नगर के रहने वाले चिकित्सक परवेज (30) का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी। बड़ौत की किदवई नगर कॉलोनी के रहने वाले परवेज दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में सरकारीचिकित्सक थे। शनिवार की सुबह उनका शव बड़ौत की कोताना रोड स्थित रजवाई की पटरी पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। कुछ देर बाद मृतक के परिजन व आसपास के लोग वहां पहुंच। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि चिकित्सक की किसी ने हत्या कर शव वहां पर फेंका है, जब तक केस खुलासा नहीं होगा वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। करीब एकब घंटे बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम करने को तैयार हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी केमरो कि फुटेज भी खंगाली जाएगी। जल्दी घटना खुलासा कर दिया जाएगा।