फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ पहुंचे बाबा रामदेव, बोले-युद्ध जैसे हालात, योग ही समाधान, गैस की किल्लत पर कही ये बात

मेरठ में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरा, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इस दिशा में पतंजलि और विश्व जागृति मिशन मिलकर काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध और बमबारी के कारण थर्ड वर्ल्ड वार जैसे हालात बन रहे हैं, जिनमें कई भारतीय भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में समस्याओं का समाधान खून-खराबे से नहीं बल्कि योग और संवाद से निकलेगा। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गाय केवल राष्ट्र ही नहीं बल्कि विश्वमाता है और इसकी जनउपयोगिता के लिए साधु-संतों को अभियान चलाना चाहिए। वहीं गैस सिलेंडर को लेकर चल रही चिंताओं पर उन्होंने कहा कि शहरों में यह चिंता का विषय जरूर है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें