फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भांजों पर मामी और ममेरी बहन ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिस्ते में भांजे लगने वाले तीन युवकों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि पति की कोरोना काल में मौत होने के बाद तीनों भांजे देखभाल के लिए उनके ही मकान में रह रहे थे। आरोप है कि तीनों ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिक बेटी को पियाला और बेहोश होने पर दोनों का यौन शोषण किया। इसके बाद तीनों ने मोबाइल से वीडियो बनाई अब आरोपी दोनों को ब्लेकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कोरोना में उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद वह अपने मायके मोदीनगर चली गई थी। कुछ महीनों के बाद उसके पति के तीन भांजे मोदीनगर उसके घर पहुंचे और दोनों की देखभाल करने की बात कहकर वापस परतापुर ले आए। आरोप है एक दिन बड़ा भांजा शराब पीकर घर पहुंचा और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और उसकी नाबालिक बेटी को पिला दिया। दोनों के बोहोश होने के बाद आरोपियों ने दोनों का यौन शोषण किया, जिसकी तीनों ने वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर तीनों भाईयों ने दोनों का कई बार यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों पक्षों में जमीनी विवाद की बात भी सामने आई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें