फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में बच्चों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चार दिवसीय रामायण कैंप का किया गया आयोजन

डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Mar 2025 12:54 AM IST

मेरठ की दामोदर कॉलोनी में श्रीश्री संस्कार केंद्र के तत्वावधान में A-13, दामोदर कॉलोनी, हैप्पीनेस सेंटर पर 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए चार दिवसीय रामायण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

आयोजक पुलकित त्यागी ने बताया कि यह शिविर अत्यंत संगठित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों में जीवन मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और रामायण की शिक्षाओं का विस्तार करना था। इस शिविर में विशेष रूप से श्री श्री संस्कार केंद्र कॉर्डिनेटर श्रीमती ज्योति भसीन (मुजफ्फरनगर), डॉ. सुमित कपूर (हाथरस), श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती सुजाता जैन, श्री शशि बवेजा एवं डॉ. ललिता चौधरी ने अपने ज्ञान, समय और सेवाभाव से महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान बच्चों के लिए रामायण के प्रेरणादायक प्रसंग, नैतिक कहानियां, भजन, ध्यान और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से संस्कार निर्माण की शिक्षा दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें