कंकरखेड़ा थाने पर भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किसान थाने पहुंचे। जहां किसानों ने थाने का घेराव करते हुए अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लगभग 2 घंटे तक थाने पर किसानों का घेराव रहा। सीओ दौराला शुचिता सिंह के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।