मेरठ। दौराला के दादरी में भगवान शिव के मंदिर में कृष्णा नाम रखकर रहे मौ. कासिम के मामले में शनिवार को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक अजय भराला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गंगाजल से मंदिर का शुद्धिकरण कराया। अजय भराला ने कहा कि मौ. कासिम शिव मंदिर में कृष्णा नाम रखकर काफी दिनों तक रहा और पूजा पाठ करता रहा। प्रदेश में कई मंदिर ओर भी हो सकते है, जहां इस तरह से नाम बदलकर मौ. कासिम जैसे लोग रह रहे होंगे। कहा कि प्रदेश के मंदिरों में रहने वाले पुजारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है। कहा कि परशुराम स्वाभिमान सेना प्रदेश में अभियान चलाएगी और मंदिरों में रहने वाले पुजारियों की जांच, आईडी चेक करेगी। कहा कि आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि इस तरह के कई मामले सामने आए है, लग रहा है कि अब धार्मिक जिहाद का सहारा लिया जा रहा है। इस दौरान अशोक शर्मा, नमन भारद्वाज, संतोष, निखिल, प्रेमचंद, भारत, सोनू त्यागी, अनुराग, शिवम आदि मौजूद रहे।