मेरठ। कैंट क्षेत्र में स्थित तोपखाना मैदान में चल रही दुर्गा सिंह मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच स्पार्टन और एजेक्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें एजेक्स क्लब की टीम ने 2-0 से मैच को जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर लोकपाल रविंद्र ठाकुर, अनामिका, योगेश, गौरव, उत्कर्ष, ललित पंत, जय सिंह, रामचंद, लूकस, राजेश यादव, विक्रम आदि मौजूद रहे।