फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टेंपो में गाना चलाने से मना करने पर युवक की हत्या कर शव जलाया

मेरठ। सरधना में टेंपो में गाना बजाने से मना करने पर टेंपो चालक और उसके साथियों ने मुजफ्फरनगर शहर के हनुमान चौक किला मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ रोनू (28) पुत्र सुरेंद्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर स्कूल के पास जला दिया। हालांकि शव पूरी तरह जल नहीं सका। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। रोहित की मौसी मदनवती की तहरीर पर सरधना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें