मेरठ। सोमवार को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ एसएसपी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर बैठी और सड़क पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनी और ऑफिस में अधिकारी के सामने पेश किया। पीड़ित महिला ने भाजपा नेता अमित भड़ाना पर छेड़छाड़ और मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये। पीड़िता का आरोप है कि अमित भड़ाना बड़े भाजपा नेता का दबाव बनाकर उनके और बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता है और दबंगई दिखाता है, जिसकी शिकायत कई बार लोहियानगर थाना पुलिस से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।