मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव काज़माबाद गून का रहने वाला रोहित कुमार नाम का व्यक्ति एसएसपी ऑफिस पहुंचा, जहां पीड़ित ने मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज पर शिकायत करने पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित रोहित ने बताया कि उसका भतीजा अमित आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था जिसकी शिकायत लेकर परिजन मोहिउद्दीनपुर चौकी पहुंचे थे।