फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के दबथुवा में भूमिया दादा की स्मृति में हुआ पारंपरिक इनामी दंगल का आयोजन, पहलवानों ने खूब दी पटखनी

मेरठ। सरधना के गांव दबथुवा में रविवार को भूमिया दादा की स्मृति में पारंपरिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित दूर-दराज़ से आए पहलवानों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल चौधरी एवं चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद कुश्ती के मुकाबले शुरू हुए, जिनमें देशभर से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत की। अनिल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करना समय की मांग है, जिससे युवा पीढ़ी नशे और व्यर्थ समय से बचकर स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में लगे। उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागी पहलवानों की सराहना की। कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिरी, गोलू, लविश, पिंटू, प्रेमपाल और अंशु ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि अनिल चौधरी द्वारा इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में कुल 20 रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें पहलवानों के दमखम और तकनीक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें