सहारनपुर के पुंवारका में सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर हवन पूजन के बाद शोभायात्रा । शान्ति नगर में पंडित मोहन जोशी द्वारा हवन पूजन के बाद सत्यपाल कश्यप, शुभम कश्यप, राजीव कश्यप, रामपाल कश्यप, अंकित कश्यप व धीर सिंह कश्यप ने भगवान महर्षि कश्यप को नमन करते हुए हवन में आहुति दी। हवन के बाद भंडारे आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा शान्ति नगर मन्दिर से शूरु होकर नुमाइश कैंप, पुरानी चुंगी, विजय टॉकीज, घंटाघर से होते हुए अंबाला रोड बाबा कालु मंदिर में संपन्न होगी।