मेरठ। नगर पालिका परिषद मवाना में अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने डॉ भीमराव अम्बेडकर समुदायिक केन्द्र में कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए महिपाल बाल्मीकि ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा का जो मांग पत्र मुझे प्राप्त हुआ है उस मांग पत्र को माननीय मुख्यमंत्री की टेबल तक पहुंचाने का काम करूंगा व पूरा प्रयास करूँगा।साथ ही कर्मचारियों से आग्रह करता हु की बच्चों को शिक्षा की और भी आगे बढ़ाए ताकि आपका आथिर्क मानसिक विकास हो सके। में जनता हु की वाल्मीकि समाज किस दौर से गुजर रहा है लेकिन हमें अपनी कर्मठता मेहनत से अपने भविष्य को उज्वल करना है। बैठक में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार,अध्यक्ष अखिल कौशिक, ई ओ पूजा सिंह, मनोज घागट,महामंत्री राकेश गहलोत, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर आज़ाद आदि रहे।