मेरठ। स्वतंत्र एवं गैर राजनीतिक मंच 1857 क्रांति मंच के आहवान पर रविवार को गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में सामान्य समाज से जुडे सामाजिक संगठनों व प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई, जिसमें सभी की सहमति पर केंद्र सरकार द्वारा लागू यूजीसी कानून और फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने समय रहते यूजीसी में सामान्य समाज के हितों की रक्षा सुनिश्चित नहीं की तो सामान्य समाज के सभी संगठन एकजुट होकर जिले में अभियान, स्थानीय पंचायतें और मेरठ में एक बडी महापंचायत करेगा। इस दौरान अरविंद शर्मा, कृत्योक्ष शर्मा, अमित पंडित, जतिन, नितिन, अपार गुप्ता, आशू, अंकुर, रजत, अभय, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।