मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की ताला फैक्ट्री गली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया की रॉड से पानी गरम करते समय करंट लगा। वहीं, विवाहिता के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया और शव रखकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। जिसके बाद मृतका के परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। मृतका के भाई फैजान ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अनम की हत्या शौहर काशिफ ने की है। साथ ही आरोप लगाया कि काशिफ की दूसरी पत्नी भी है और वो लगातार अनम का दहेज उत्पीड़न करता रहता था। मृतका के परिजनों ने पति काशिफ और ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति काशिफ को भी हिरासत में ले लिया।