मेरठ। दौराला में दिल्ली से वृंदावन जाने वाली बाबा बागेश्वर नाम यात्रा में शामिल होने के लिए शाहनवाज मलिक के नेतृत्व में 8 से 10 गाड़ियों से 40 से 50 कार्यकर्ताओं का एक जत्था सिवाया टोल प्लाजा से होकर गुजरा। सिवाया टोल प्लाजा पर जत्थे में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे के नीचे आवाज दो हम एक है, हम कौन हिन्दुस्तानी है, हिंदुस्तानी है, मात्रे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारे लगाए। जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया। टोल कर्मचारियों ने जत्थे को सम्मान के साथ बिना टोल शुल्क लिए टोल प्लाजा से रवाना किया।