फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भूनी टोल प्लाजा से निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली

प्रत्युष शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:22 AM IST

मेरठ। सरूरपुर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय मतदाता संघ के अध्यक्ष आदेश फौजी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा, किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में भारत माता के जयकारों के साथ हाथों में तिरंगा थामे, नारे लगाते हुए बाइक सवारों ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और आज़ादी के महत्व को याद दिलाना रहा। अध्यक्ष आदेश फौजी ने कहा आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने अनगिनत बलिदान दिए हैं। तिरंगा रैली के माध्यम से हम सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा हम सबका कर्तव्य है। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें