फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मवाना तहसील में उप जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

मेरठ के मवाना में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मवाना तहसील में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान से मिली है, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ऐसे अमर शहीदों को हम शत-शत नमन करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उप जिलाधिकारी ने उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें