फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज में 168 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:35 PM IST

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में 168 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है। इससे पहले 14 नवंबर को नेत्र रोग विभाग द्वारा नगली साहब तीर्थ स्थल में शिविर लगाया गया था। इसमें नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार और उनकी टीम ने 330 रोगियों की आंखों की समस्या मिली थी। इसमें 168 मरीजों को मोतियाबिंद का रोग मिला। सोमवार को सभी 168 मरीज ने नेत्र विभाग में डॉ लोकेश और डॉ प्रियंका गोसाई की टीम ने मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर लेंस लगाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता आंखों में सावधानियां बरतने को कहा साथ ही समय पर आंखों की दवाएं डालें और धूल और मिट्टी से आंखों को बचाए और आंख को रगड़े। इस ऑपरेशन के बाद प्राचार्य आरसी गुप्ता ने नेत्र रोग विभाग की टीम को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें